Breaking News

बच्चों संग मनाई गई अंबेडकर जयंती, शिक्षा और समानता का दिया संदेश

Spread the love

🔹 भारतीय लोक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में रोहरी गांव में हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भारतीय लोक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम रोहरी स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों को बाबा साहब के विचारों से प्रेरित करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अंचल अभियान प्रमुख पंकज सिंह, प्रशिक्षक प्रदीप सोलंकी, सच प्रमुख प्रशिक्षक सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत रोहरी के प्रधान सुरेश गौतम, शिव सिंह यादव उर्फ मुखिया, ओम ब्रह्मदेव सरस्वती शिक्षा मंदिर के संस्थापक राम अवतार सिंह गुरुजी, ठाकुर वीरपाल सिंह फौजी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में समानता और जागरूकता लाई जा सकती है।
कार्यक्रम में रंजीत कुमार सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, सुनील कुमार यादव, नक्षत्रपाल सिंह, दिनेश सिंह, हरपाल सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह (मुन्नू जंट), शिवम सिंह गौतम, मोनू यादव, जितेंद्र सिंह (पंजाबी), जयवीर मास्टर, जंट सिंह यादव (बड़े), रामनरेश (धारा सिंह) और राजेंद्र सिंह (ठाकुर) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अंत में एकल विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!