Breaking News

चारबाग से PGI जाते वक्त युवती लापता, 6 दिन बाद भी सुराग नहीं

Spread the love

🔹 आखिरी कॉल के बाद बंद हुआ मोबाइल, परिवार की बढ़ी चिंता; पुलिस तलाश में जुटी

संवाददाता: गोविंद देवल

लखनऊ। राजधानी में चारबाग से पीजीआई के लिए निकली एक 26 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवती 8 अप्रैल को अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रास्ते में उसने अपने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बातचीत की, जिसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो सका है।
परिजनों के अनुसार, युवती चारबाग क्षेत्र से आगे के लिए निकली थी और संभवतः किसी वाहन से गई थी। आखिरी लोकेशन चारबाग के आसपास बताई जा रही है। इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
मामले में संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अन्य तकनीकी माध्यमों से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द युवती को सकुशल बरामद करने की अपील की है। वहीं पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को संबंधित जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
फिलहाल पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी थी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!