Breaking News

टॉपरों की सुनामी: टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE रिजल्ट में मचाया धमाल

Spread the love

अग्रिम दीक्षित ने 98.6% के साथ किया टॉप, कई छात्रों ने 90+ अंक लाकर लहराया परचम

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं (मथुरा हाईवे)

CBSE कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। मेधावी विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।
इस वर्ष स्कूल के छात्रों का रिजल्ट बेहद उत्कृष्ट रहा। अग्रिम दीक्षित ने 98.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने विज्ञान और कंप्यूटर एप्लीकेशंस में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
द्वितीय स्थान पर संभव भारद्वाज ने 97.8% अंक प्राप्त किए, जबकि अरुष सिंह ने 95.8% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रुद्रेश कुमार ने 95% और हिमांशु चौहान ने 92% अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की चेयरपर्सन मधु अग्रवाल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस शानदार सफलता पर बधाई दी। वहीं प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने इसे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया।
शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों ने इस सफलता का जश्न मनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!