Breaking News

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत, एक घायल; जांच में संदिग्ध मांस बरामद

Spread the love

पुलिस ने वाहन समेत सामग्री कब्जे में लेकर शुरू की जांच, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता

संवाददाता: , बदायूं

आवला रोड स्थित ग्राम कासमपुर, थाना कुंवरगांव क्षेत्र में गुरुवार को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लालता प्रसाद घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा को रोक लिया। इस दौरान वाहन की जांच किए जाने पर उसमें संदिग्ध मांस ले जाए जाने की बात सामने आई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए ई-रिक्शा तथा उसमें रखी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!