Breaking News

नारी का सशक्तिकरण कर देश का नवनिर्माण कर रही भाजपा सरकार : आकाश

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने नारी शक्ति वंदन के तहत आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले समाज में नारी को मिलेगा बराबरी का अधिकार

राहुल मौर्य

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नारी का सशक्तिकरण कर, देश का नव-निर्माण कर रही है। ताकि, भविष्य के भारत की समृद्धि में नारी शक्ति भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर सके और गौरव की अनुभूति कर सके। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आंबेडकर पार्क से बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने जा रही है। इस कानून का उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान करना और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में भी एक-तिहाई हिस्सा महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से न केवल महिलाओं की राजनीतिक उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि नीति निर्माण में भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को अधिक प्राथमिकता मिलेगी। इससे समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश के विकास और लोकतांत्रिक मजबूती में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। यह कानून न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में बराबरी का अधिकार दिलाना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। नारी का सशक्तिकरण ही देश के नव-निर्माण की आधारशिला है, इस बात को दोहराते हुए उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, विवेक रूहेला, कुंवर बहादुर राजपूत, राजीव मांगलिक, पारूल अग्रवाल, मनु सक्सेना, प्रमोद आहूजा, अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!