Breaking News

नगर पंचायत नरपतनगर में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

Spread the love

राहुल मौर्य

स्वार (रामपुर)। रामपुर की नगर पंचायत नरपतनगर दूँदावाला मीटिंग हॉल में बुधवार को अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ने सरकार द्वारा मनोनीत किए गए तीनों सभासद-सैलेंद्र कुमार चंद्रा,उमेश कुमार और बलवंत सिंह को गोपनीयता और पद प्रतिष्ठा-कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। नगर पंचायत पहुंचने पर तीनों मनोनीत सभासद को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चमरव्वा अली यूसुफ अली ने नवनियुक्त सभासदों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संदेश दिया।चेयरमैन खालिद अली ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
एडवोकेट मोहम्मद आसिफ़ ने भी अपने विचार रखते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री जी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून महिलाओं के लिए एक एहतिहासिक कदम है इस कानून से महिलाओं की शक्ति में बढ़ोतरी होगी और महिलाओं को न्याय और सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अली यूसुफ अली, चेयरमैन खालिद अली, जिला मंत्री अमृता रंधावा, डॉली रंधावा, लक्ष्मी सैनी, पन्ना लाल, देवेन्द्र कुमार मंडल अध्यक्ष, मुकुट लाल, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ़, सूरज कुमार, समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार,साहब सिंह,राजू वाल्मीकि,लिपिल अनिल कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …