Breaking News

शादी समारोह से एक साल का मासूम लापता, अज्ञात महिला पर शक

Spread the love

इस्लामनगर के मैरिज हॉल की घटना, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं/इस्लामनगर

कस्बा इस्लामनगर में एक शादी समारोह के दौरान एक वर्षीय मासूम के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजन अज्ञात महिला द्वारा बच्चे को ले जाने की आशंका जता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सहसवान रोड स्थित मोनार्क फार्म में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी भूखन का एक वर्षीय पुत्र सौरभ मैरिज हॉल के एक कमरे में सो रहा था। परिवार के लोग समारोह में व्यस्त थे।
बताया जा रहा है कि इसी बीच कोई अज्ञात महिला बच्चे को अपने साथ ले गई। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा बच्चे की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …