Breaking News

त्रिवेणी 2026’ में झलकी प्रतिभा की चमक, रंगोली से नृत्य तक छात्राओं ने मचाया धमाल

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज़, नारी शक्ति और रचनात्मकता का दिखा संगम

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘त्रिवेणी 2026’ का शुभारंभ मंगलवार को उत्साह और उमंग के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्रा पुष्पलता ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं छात्रा अमन ने ‘नारी वंदन अधिनियम’ को समर्पित भावपूर्ण कविता पाठ कर खूब सराहना बटोरी।
वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली, वेस्ट मटेरियल, फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। बी.ए. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या प्रो. सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्राएं अपने व्यक्तित्व को निरंतर निखारें और अपनी क्षमताओं को विकसित करें, क्योंकि वही एक सशक्त और सभ्य समाज की नींव रखती हैं।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में प्रो. इंदु शर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. श्रद्धा श्री यादव, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. निशा साहू एवं डॉ. इति अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर ने प्रभावी ढंग से किया। इस दौरान डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. शुभी भसीन, डॉ. सोनी मौर्य, डॉ. बबीता वैश्य सहित समस्त महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!