Breaking News

बांसी नगरपालिका: नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं बिना नंबर प्लेट की कूड़ा गाड़ियां

Spread the love

सिद्धार्थनगर (बांसी)। नगर को स्वच्छ बनाने का जिम्मा उठाने वाली नगरपालिका परिषद बांसी खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ती बिना नंबर प्लेट की कूड़ा गाड़ियां न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, बल्कि किसी अनहोनी की स्थिति में बड़ी सुरक्षा चूक का कारण भी बन सकती हैं।

हैरानी की बात यह है कि नगरपालिका प्रशासन और परिवहन विभाग इन वाहनों की आवाजाही से पूरी तरह वाकिफ है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नियमानुसार, किसी भी व्यावसायिक या सरकारी वाहन का सड़क पर चलने के लिए वैध पंजीकरण और नंबर प्लेट अनिवार्य है। लेकिन बांसी में ‘टाटा एस गोल्ड’ जैसी कई गाड़ियां बिना किसी पहचान के धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन बिना नंबर वाली गाड़ियों से कोई दुर्घटना हो जाती है, तो वाहन की पहचान करना और कानूनी कार्रवाई करना नामुमकिन होगा। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है, जिसे प्रशासन अनदेखा कर रहा है। सरकारी तंत्र ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा। दुर्घटना की स्थिति में वाहन और चालक की पहचान मुश्किल। बार-बार संज्ञान में आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या उच्चाधिकारी इन वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने की जहमत उठाते हैं या फिर इसी तरह नियमों की धज्जियां उड़ती रहेंगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!