Breaking News

48 घंटे में खुलासा: ऑटो चोर गिरोह पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा, चोरी का वाहन बरामद

Spread the love

औजारों के साथ दबोचे गए दो आरोपी, एसएसपी के निर्देश पर तेज कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर में ऑटो चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ऑटो और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दानिश खान और साजिद को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास से चोरी किया गया ऑटो (UP 24 BT 1056) बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल को कबूलपुरा निवासी दानिश खान का ऑटो घर के बाहर से चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 17 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक जैक, दो छेनी, तीन चाबियां, दो पेचकस और एक प्लास बरामद हुई, जिनका इस्तेमाल चोरी में किया जाता था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल अंकित सिरोही, विनीत कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!