Breaking News

बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार व मादक पदार्थों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, तमंचे, कारतूस और 699 ग्राम अफीम बरामद

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और अफीम बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना दातागंज पुलिस ने दो अभियुक्त सचिन व संजय सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक-एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
इसी क्रम में थाना कुवरगांव पुलिस ने इकरार नामक आरोपी को ग्राम दराबनगर मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं थाना दातागंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंकेश और श्रीपाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से कुल 699 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध हथियार और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का संदेश दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!