Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 का जोरदार आगाज़: गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

Spread the love

: चौपाल, पम्पलेट और हेल्पलाइन के जरिए जागरूकता अभियान तेज, साइबर अपराध से बचाव के भी दिए टिप्स

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के लिए जनपद में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।
अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र जैसी सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
पुलिस ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की।
इसके अलावा साइबर जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस विभाग के अनुसार 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!