Breaking News

सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

Spread the love

सोने-चांदी के जेवर, नकदी और नाजायज चाकू बरामद, तीसरा आरोपी फरार

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
घटना 13 अप्रैल की है, जब इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी एक परिवार घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में 14 अप्रैल को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहिद और मुशाहिद को सिरसा रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार शाहिद के कब्जे से सोने के आभूषण और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ, जबकि मुशाहिद के पास से चांदी के जेवर और 7110 रुपये नकद मिले। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय तोमर, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और तेजपाल की अहम भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!