Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: बिसौली में प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

: तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और डेटा संग्रह की दी जा रही विशेष जानकारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए नगर पालिका सभागार में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में आगामी जनगणना कार्यों को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
शुक्रवार को प्रशिक्षण के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और भवन गणना पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 25 अप्रैल से मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशिक्षण सत्र में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा संग्रह के तरीके और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षक ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पूरी तरह दक्ष बनाना है, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी और जिम्मेदारी के साथ कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!