Breaking News

बदायूं में पर्यटन को लगेगी रफ्तार: 334 लाख की धनराशि जारी, 6 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Spread the love

: धार्मिक स्थलों के विकास पर फोकस, मंत्री जयवीर सिंह बोले—समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा हो कार्य

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद के पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए सरकार ने बड़ी पहल करते हुए विभिन्न विधानसभाओं में 6 परियोजनाओं के लिए 334 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इन योजनाओं के जरिए प्राचीन धार्मिक स्थलों को विकसित कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 2236.19 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजनाओं के सापेक्ष प्रथम चरण में 334 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, जबकि कछला गंगा घाट परियोजना के लिए सीएनडीएस को जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि सहसवान के पौराणिक सहस्रबाहू स्थल के लिए 45 लाख, बदायूं क्षेत्र के तपोसिद्ध बाबा की गढ़ी मंदिर के लिए 45 लाख, दातागंज के बाबा देवासदास मंदिर के लिए 53 लाख, कादरचौक के लभारी स्थित श्रीराम मंदिर के लिए 86 लाख तथा बिसौली क्षेत्र के बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा बदायूं सदर के कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, साइनेज सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु 25 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
मंत्री ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकार की इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!