Breaking News

दातागंज तहसील में लगेगा समाधान का दरबार: डीएम की अध्यक्षता में सुनवाई कल

Spread the love

18 अप्रैल को संपूर्ण समाधान दिवस, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा फोकस

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील दातागंज में 18 अप्रैल 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय करेंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर तहसील पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खेत की रखवाली करने गए किसान का पेड़ से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Spread the loveबदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में खेत पर फसल की रखवाली …