Breaking News

बिसौली में बिजली कर्मियों का धरना तेज: अनशन पर बैठे, कल से भूख हड़ताल का ऐलान

Spread the love

छंटनी से नाराज संविदा कर्मचारी बोले—बाहरी और अनुभवहीन लोगों की हो रही तैनाती

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। छंटनी के विरोध में हटाए गए विद्युत संविदा कर्मचारियों का आंदोलन अब तेज हो गया है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय बिसौली के सामने कर्मचारी अनशन पर बैठ गए और शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।
बताया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने पहुंचे थे, लेकिन क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल भूख हड़ताल टालते हुए अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार सुबह 10 बजे से वे सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी छंटनी के बाद नए और अनुभवहीन बाहरी लोगों को तैनात किया जा रहा है, जबकि उनकी बहाली को लेकर अधिकारियों को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। उनका कहना है कि 26 दिसंबर 2025 को 15 कर्मचारियों की सूची अधीक्षण अभियंता बदायूं और मुख्य अभियंता बरेली को भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर अपने कार्य निकलवा रहे हैं, जबकि बाकी कर्मचारी आर्थिक तंगी के कारण संघर्ष करने को मजबूर हैं।
धरने में रामसेवक, सुभाष, हिदायत अली, प्रदीप कुमार प्रजापति, रंजीत सिंह, जगतपाल और श्याम बाबू शर्मा सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …