Breaking News

सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा: उझानी स्टेशन मास्टर बने ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’

Spread the love

उपशीर्षक: मालगाड़ी के खराब पहिये को समय रहते पहचाना, महाप्रबंधक ने नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली/बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में कार्यरत उझानी स्टेशन मास्टर की सतर्कता से एक संभावित रेल हादसा टल गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित कर सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने 15 अप्रैल 2026 को गोरखपुर स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिसमें उझानी स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अनुराग सिंह भी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को अनुराग सिंह ने डाउन वीसीएन मालगाड़ी को पास करते समय एक वैगन के पहिये में असामान्यता (लाल चक्का) देखी। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गार्ड को लाल सिग्नल देकर ट्रेन रुकवाई। जांच में पाया गया कि वैगन का ब्रेक ब्लॉक जाम था, जिसे गार्ड और लोको पायलट ने ठीक किया, इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।
अनुराग सिंह की इस सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर

Spread the loveरेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और कॉलोनियों में कचरे के पृथक्करण के लिए चलाया जा …