Breaking News

बदायूं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई एसडीएम के तबादले, नई तैनातियां जारी

Spread the love

बिल्सी, सहसवान, दातागंज समेत कई तहसीलों में बदलाव, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार सिंह को बिल्सी का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि यहां तैनात रहे प्रेमपाल सिंह को जिला राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में रिपूदमन सिंह को सहसवान का उपजिलाधिकारी (न्यायिक) एवं अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा विनोद कुमार सिंह को दातागंज में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है। राशि कृष्णा को बदायूं में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्री श्री श्री साई आश्रित शाखमुरी, को बिसौली में उपजिलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
प्रशासन द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनहित और शासकीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी नई तैनाती पर पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इससे जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …