Breaking News

20 दिन से सूखा पड़ा नल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे राहगीर; जिम्मेदार बेखबर

Spread the love

कैला देवी चौराहे पर खराब हैंडपंप बना मुसीबत, भीषण गर्मी में दुकानदार और ग्रामीण परेशान

संवाददाता: गोविंद देवल

संभल। जिले के कैला देवी चौराहे पर पीने के पानी की गंभीर समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां पिछले 15 से 20 दिनों से एकमात्र हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
पवांसा विकासखंड के इस व्यस्त चौराहे पर पहले यही हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा था। आसपास के दुकानदारों के साथ-साथ सैकड़ों राहगीर भी इसी से पानी पीते थे, लेकिन अब इसके खराब होने के बाद हालात बदतर हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 20 दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने की कोई पहल नहीं हुई। मजबूरन लोगों को कभी किसी घर तो कभी आसपास के स्कूलों में जाकर पानी मांगना पड़ रहा है।
कैला देवी चौराहे के पास सत्यपाल सिंह की दुकान के सामने लगा यह हैंडपंप बंद पड़ा है। यहां न तो कोई दूसरा हैंडपंप है और न ही ठंडे पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था।
भीषण गर्मी में हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से समस्या जस की तस बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …