Breaking News

बदायूं पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 16 शांति भंग में गिरफ्तार, डोडा-तमंचा संग बदमाश भी दबोचे

Spread the love

सहसवान, सिविल लाइन समेत कई थानों की कार्रवाई; मादक पदार्थ, अवैध असलहा और उपद्रवियों पर कसा शिकंजा

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में अपराध और अव्यवस्था पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान लगातार तेज हो गया है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान जहां 16 लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, वहीं मादक पदार्थ और अवैध हथियार के साथ कई अभियुक्तों को भी दबोचा गया।
पुलिस के मुताबिक, थाना उसहैत क्षेत्र में 9, थाना कुँवरगांव में 1 और थाना बिसौली में 6 लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वहीं थाना सहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को 4 किलो डोडा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।
उधर, थाना सिविल लाइन पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 6 किलो 300 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी संदिग्ध हालत में भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़कर तलाशी लेने पर मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!