Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 का जोरदार आगाज़: सड़कों से स्कूलों तक महिलाओं को सुरक्षा का पाठ, हर थाने में जागरूकता चौपाल

Spread the love

1090 से 112 तक हेल्पलाइन की दी जानकारी, साइबर ठगी और महिला सुरक्षा पर पुलिस का फोकस

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के तहत पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान पुलिस टीमों ने गांव-गांव, बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों में चौपाल लगाकर महिला संबंधी समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने इस दौरान पंपलेट वितरित कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 और सीएम हेल्पलाइन 1076—की जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर इनके उपयोग के बारे में समझाया।
साथ ही साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस ने स्पष्ट रूप से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी, पिन या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!