Breaking News

त्रिवेणी 2026’ में प्रतिभा का धमाल: रंगोली से नृत्य तक छात्राओं ने बिखेरा जलवा

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य समापन, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव “त्रिवेणी 2026” का द्वितीय एवं अंतिम दिवस शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी एवं सचिव गौरव रस्तोगी रहे, जिन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिताओं में रंगोली में अदिति पटेल प्रथम, अनामिका प्रियंका द्वितीय और रश्मि महविश तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में अदिति पटेल ने पहला स्थान, महविश ने दूसरा और सेजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। आर्ट एंड क्राफ्ट में रश्मि प्रथम, अनमता द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वेदांशी ने पहला, वैष्णवी सेंगर ने दूसरा और गौरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा ने एकल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि युगल वर्ग में दीक्षा और काजल की जोड़ी ने बाजी मारी। इसके अलावा केश सज्जा, व्यंजन और अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुरस्कार हासिल किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनमें अपार क्षमता है, जरूरत है तो केवल उसे पहचानने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!