Breaking News

डीपीएस में “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र” की शुरुआत, विधायक ने बताया सराहनीय पहल

Spread the love

बदायूँ। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र” की सराहनीय पहल का शुभारंभ किया गया। ब्रह्मदत्त गौशाला धाम के सहयोग से स्थापित इस रोटी पात्र के माध्यम से अब विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन गाय के नाम से रोटी अर्पित कर सकेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधिवत रोटी पात्र में रोटियां डालकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया गया है और पहले घर-घर में पहली रोटी गौमाता के लिए बनाई जाती थी, लेकिन बदलती जीवनशैली में यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में यह पहल बच्चों में सेवा और संस्कार दोनों विकसित करने का माध्यम बनेगी।
विधायक ने कहा कि ब्रह्मदत्त गौशाला धाम के सचिव सचिन भारद्वाज की प्रेरणा से डीपीएस द्वारा शुरू की गई यह पहल अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने इसे समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने घरों में प्रतिदिन एक रोटी गौमाता के नाम बनाएं और बच्चों को विद्यालय में रोटी पात्र में डालने के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चों में सेवा भावना का विकास हो।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया। इस अवसर पर गौशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव प्रकाश, शैलेन्द्र प्रकाश, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सामंतो, वेद प्रकाश राठौर, पुनीत सक्सेना, सुमित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंहगाई, बेरोजगारी व नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर सपा का गोसाईंगंज में धरना

Spread the love** ___________________________ *लखनऊ/अयोध्या*। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के द्वारा गोसाईगंज-बरदहिया बाजार में …

error: Content is protected !!