Breaking News

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Spread the love

उसहैत। क्षेत्र के ग्राम जवाहर नगला (म्याऊं) स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख के.सी. शाक्य रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिले हैं। पहले छात्रों को विज्ञान एवं कृषि विषयों की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे कई गरीब छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते थे। कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने प्रबंधक मीरा देवी एवं संस्थापक सत्यदेव यादव को बधाई दी।
समारोह के दौरान कॉलेज की संयुक्त टॉपर छात्रा ज्योति शाक्य और आकांक्षा यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में रंगारंग माहौल बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन जयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर सत्यदेव यादव, अंकिता मिश्रा, मोहर सिंह यादव, अनिल कुमार, निविद भारती सहित समस्त शिक्षकगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!