Breaking News

बदायूं में सड़क हादसा: कंटीले तार में फंसी बाइक, एक की मौत, एक घायल

Spread the love

बदायूं/दातागंज। कोतवाली दातागंज क्षेत्र में बीरमपुर के निकट देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बेहटा माधव निवासी 45 वर्षीय होशियार सिंह अपने गांव के ही 52 वर्षीय रिटायर्ड फौजी जुगेंद्र सिंह के साथ किसी कार्य से उनकी बेटी के घर गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर कंटीले तार में जा फंसी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुगेंद्र सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …