Breaking News

बाबा बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, शुरू हुआ चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव

Spread the love

चमोली/देहरादून। उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थ बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही “जय बद्री विशाल” के जयकारों से धाम गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। तड़के सुबह विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंदिर के द्वार खोले गए। इस दौरान प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए।
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का प्रमुख चरण भी शुरू हो गया है। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां भगवान विष्णु के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने, मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलने और पंजीकरण कराकर ही दर्शन करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …