Breaking News

पिता की स्मृति में 3 लाख का दान, बरेली में बनेगा ‘भारतीय संस्कृति संवर्धन प्रकल्प’

Spread the love

गीता व भारतीय परंपराओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बरेली:
भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बरेली में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वर्गीय श्याम सुंदर लाल अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल (निवासी 16 जनकपुरी, बरेली) ने ‘भारतीय संस्कृति संवर्धन प्रकल्प’ के लिए 3 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया।
इस क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रुपाली अग्रवाल (दिल्ली) एवं श्रीमती शुचि बंसल ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक, प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे, पंकज गोयल तथा सुनील कुमार सिंह को 3 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इस प्रकल्प की उन्नति के लिए सहयोग जारी रहेगा।
‘भारतीय संस्कृति संवर्धन प्रकल्प’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ाने, धार्मिक ग्रंथों की जानकारी देने तथा महाकाव्य गीता के प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सतीश शर्मा, राजीव श्रीवास्तव सहित विद्यालय का आचार्य परिवार मौजूद रहा।
इस संबंध में जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …