Breaking News

PNB में नए मैनेजर का सख्त संदेश: ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत, सेवा में दिखेगा बदलाव

Spread the love

चार्ज संभालते ही विवेक वर्मा ने स्टाफ को दिए निर्देश—विनम्र व्यवहार और त्वरित समाधान पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली (बदायूं):
पंजाब नेशनल बैंक शाखा बिसौली में नवागत प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने कार्यभार संभालते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संकेत दे दिए हैं। शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना बैंक की पहली प्राथमिकता होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक में आने वाले हर ग्राहक के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेताया कि सेवा में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मैनेजर विवेक कुमार वर्मा ने कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने, खाताधारकों को नई योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बैंक परिसर में साफ-सफाई, समय पर कार्य निष्पादन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी से ही बैंक की छवि मजबूत होती है। बैठक में सभी स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!