Breaking News

ग्रामोद्योग इकाइयों के लिए मौका: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा पुरस्कार, 15 मई तक करें आवेदन

Spread the love

कम निवेश में ज्यादा रोजगार देने वाली इकाइयों को प्राथमिकता, तीन साल पुरानी इकाइयां ही होंगी पात्र

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं:
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना लागू की गई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्कृष्ट उत्पाद और बेहतर बिक्री करने वाली इकाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत केवल वे इकाइयां आवेदन कर सकेंगी, जो कम से कम तीन वर्ष पुरानी हों और निरंतर संचालित हो रही हों। चयन प्रक्रिया में उन इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो न्यूनतम पूंजी निवेश में अधिकतम रोजगार सृजन कर रही हैं।
इच्छुक उद्यमी 31 मार्च 2023 तक स्थापित अपनी इकाइयों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मोहल्ला शहवाजपुर, पुरानी चुंगी, बदायूं से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 15 मई 2026 की सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर 07408410766 पर संपर्क किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!