Breaking News

भीषण गर्मी का कहर: जिला प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Spread the love

दोपहर में घर से निकलने से बचें, पानी-तरल पदार्थ ज्यादा लें; बच्चों-बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं:
जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव शर्मा ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों जैसे छाछ, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी, लस्सी और ओआरएस घोल का नियमित सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
एडीएम ने सलाह दी कि हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें। तेज धूप से बचने के लिए छाता, गमछा या टोपी का इस्तेमाल करें। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो अपने साथ पानी अवश्य रखें।
लू के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी या अत्यधिक पसीना आना इसके संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत व्यक्ति को छायादार स्थान पर ले जाएं, शरीर को ठंडा करें और चिकित्सकीय सहायता लें।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ने की चेतावनी दी। पशुओं को भी छायादार स्थान पर रखने और पर्याप्त ठंडा पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से संतुलित और ताजा भोजन करने, बासी एवं अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों से बचने और अत्यधिक मेहनत वाले कार्य दिन के ठंडे समय में करने की सलाह दी है। साथ ही मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने और आपात स्थिति के लिए प्राथमिक उपचार की जानकारी रखने को भी जरूरी बताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!