Breaking News

संभल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 निरीक्षक-उपनिरीक्षक इधर-उधर

Spread the love

एसपी कृष्ण कुमार का सख्त कदम—कई थाना प्रभारी बदले, कुछ पुलिस लाइन भेजे गए

संवाददाता: गोविंद देवल

संभल:
जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी आदेश के अनुसार 17 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
जारी सूची के अनुसार संजीव कुमार बालियान को नखासा से थाना हयातनगर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उमेश सिंह हयातनगर से नखासा की कमान संभालेंगे। सुधीर पंवार को हजरतनगर गढ़ी से सम्भल थाना भेजा गया है। राजीव कुमार को गुन्नौर से बहजोई स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह जितेंद्र कुमार वर्मा को कैलादेवी से कुढ़फतेहगढ़ और राधेश्याम शर्मा को आरटीसी से कैलादेवी थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर सेल प्रभारी अजय कुमार को साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुष्पेन्द्र सिंह चौहान को फील्ड यूनिट से हटाकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है।
प्रशासनिक सुधार के तहत अमरीश कुमार (साइबर क्राइम) और गजेन्द्र सिंह (सम्भल थाना) को उनके वर्तमान पदों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। लोकेन्द्र त्यागी को कुढ़फतेहगढ़ से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। संजय कुमार को पीआरओ/मीडिया सेल से हटाकर हजरतनगर गढ़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरे संजय कुमार को धनारी से हटाकर गुन्नौर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश कुमार प्रधान को जुनावई से धनारी और धीरज सिंह को पुलिस लाइन से जुनावई भेजा गया है।
इसके अलावा मोहित कुमार काजला को पुलिस अधीक्षक का नया पीआरओ एवं मीडिया सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप कुमार शर्मा को द्वितीय पीआरओ बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को अपराध नियंत्रण और जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेतन भुगतान के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार खत्म

Spread the loveजिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, सीएमओ बोले- “दो से तीन दिन में होगा …

error: Content is protected !!