Breaking News

नलकूप से तार चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Spread the love

सीसीटीवी से पहचान, 2540 रुपये बरामद; चोरी का सामान बेच चुके थे आरोपी

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं:
कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका क्षेत्र में नलकूप से बिजली के तार व स्टार्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त धनराशि में से 2540 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को वादी आशु पाण्डेय निवासी विजय नगर कॉलोनी ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 15 अप्रैल की रात प्रोफेसर कॉलोनी स्थित नलकूप से अज्ञात चोर बिजली के तार व स्टार्टर चोरी कर ले गए। इस पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान टीटू पुत्र रामबाबू और प्रमोद पुत्र हुकमी, निवासी मोहल्ला सैय्यदगंज के रूप में हुई।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कादरी दरगाह तिराहे से बाईपास जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए तार व स्टार्टर को बेच चुके थे और हिस्से में मिली रकम में से 2540 रुपये बरामद हुए हैं। इसके आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टीटू और प्रमोद के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय तोमर सहित पुलिस बल शामिल रहा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यज्ञ महोत्सव राष्ट्र की उन्नति का सम्पूर्ण अनुष्ठान है : बी एल वर्मा

Spread the love** *यज्ञ महोत्सव राष्ट्र की उन्नति का सम्पूर्ण अनुष्ठान है : बी एल …

error: Content is protected !!