Breaking News

शिक्षक ने निभाया वादा! पत्नी संग हज यात्रा पर हुए रवाना

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूं। इंसान के मन में अगर नेक इरादा और सच्ची श्रद्धा हो, तो ऊपर वाला उसकी पुकार जरूर सुनता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शहर के मोहल्ला जालंधरीसराय निवासी और प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोहम्मद आफाक अहमद ने। राजकीय सेवा से मुक्त होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी चंदा बी के साथ मुकद्दस हज यात्रा पर जाने का जो संकल्प लिया था, वह शुक्रवार को पूरा हो गया।
शुक्रवार देर शाम जब मोहम्मद आफाक अहमद अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुए, तो उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका इस्तकबाल किया और नम आंखों से उन्हें विदा करते हुए उनकी कुशल यात्रा की दुआ मांगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ जगत के पूर्व ब्लॉक मंत्री रहे आफाक अहमद ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा, “मैंने सेवाकाल के दौरान ही यह तय कर लिया था कि रिटायरमेंट के बाद अपनी पत्नी के साथ अल्लाह के घर (हज) जाऊंगा। ऊपर वाले ने मेरी अर्जी कबूल कर ली है। यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और रूहानी पल है।” उन्होंने आगे कहा कि वह मक्का-मदीना में अपने देश और समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। उनकी वापसी 9 जून को तय है।
विदाई के समय माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। इस दौरान अफजाल अंसारी, राजीव कुमार, सुरजीत सिंह, अशरफ हुसैन, मो. वसीम, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद शाहिद, एजाज अहमद, आसिफ अंसारी, आफाक अहमद, इशाक हुसैन, फइयाज हुसैन और शादाब सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने हाजियों को मुबारकबाद देते हुए उनके बेहतर सफर की कामना की।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!