Breaking News

बेटियों का जलवा: मुजरिया के कृषि इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान

Spread the love

: हाईस्कूल में लक्ष्मी सोलंकी अव्वल, इंटर में प्रियंका ने मारी बाजी; छात्राओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं जनपद के मुजरिया स्थित कृषि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावी बेटियों की सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
हाईस्कूल परीक्षा में लक्ष्मी सोलंकी (पुत्री रविंद्र सोलंकी, अलीगंज) ने 82% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राशिका यादव (पुत्री सतपाल यादव, निवासी बिचौला) ने 78% अंक के साथ द्वितीय और अनुष्का यादव (पुत्री अजय कुमार यादव) ने 75% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट वर्ग में प्रियंका (पुत्री लेखपाल, निवासी भजपुरा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनामिका शर्मा (पुत्री पुनीत शर्मा, अलीगंज) ने द्वितीय और मीना यादव (पुत्री नेम सिंह यादव, निवासी मटकुली) ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्यपाल सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह सोलंकी एवं समस्त शिक्षकों ने छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शिक्षक अवधेश शर्मा, चंद्रपाल, राजेंद्र कुमार वर्मा, मुनेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल कुमार सिंह एवं जया सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इंडोनेशिया में वैश्विक मंच पर चमके भारतीय शिक्षक 10वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस में मान बढ़ाकर स्वदेश लौटे

Spread the loveबिसौली। इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित होटल शांगरी-ला में आयोजित ‘एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक’ …