Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बेटी ने किया कमाल, गणित में 98% अंक से चमकी प्रियांशी

Spread the love

किसान परिवार की होनहार बेटी ने 10वीं में 92.83% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, गांव में जश्न का माहौल

संवाददाता: गोविंद देवल

आसफपुर (बदायूं) क्षेत्र की एक होनहार बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव द्वंदपुर स्थित गोसमोहम्मद इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा प्रियांशी यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
प्रियांशी ने कुल 92.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उसकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
बेटी की सफलता पर पिता भारत सिंह यादव और माता पुष्पा यादव ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। प्रियांशी के पिता जहां राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं, वहीं उनकी माता पुष्पा यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार देने का कार्य कर रही हैं।
प्रियांशी एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और आसफपुर क्षेत्र के गांव राजटिकौली की निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
प्रियांशी की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!