Breaking News

कड़ी सुरक्षा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

Spread the love

उपशीर्षक: दो पालियों में हुई परीक्षा, करीब 80% अभ्यर्थियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

संवाददाता: गोविंद देवल
जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित की गई, जहां पहले दिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली।
प्रथम पाली में कुल 5232 अभ्यर्थियों में से 4149 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1083 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 79.30% दर्ज किया गया। वहीं द्वितीय पाली में भी अभ्यर्थियों का उत्साह बना रहा, जहां 5232 में से 4186 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1046 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 80.01% रहा।
जिले के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराई गई। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!