Breaking News

डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर रखी पैनी नजर

Spread the love

उपशीर्षक: पहले दिन ही केंद्रों का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन जनपद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिंगलर गर्ल्स कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तथा पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस लाइन पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था और परीक्षा की पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। वहीं एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!