Breaking News

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, 15 केंद्रों पर सकुशल आयोजन

Spread the love

दोनों पालियों में करीब 80% अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रशासन की सख्ती से परीक्षा निर्विघ्न संपन्न

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं जनपद में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रथम दिन शनिवार को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई।
प्रथम पाली में कुल 5232 परीक्षार्थियों में से 4149 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1083 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई, जहां 5232 में से 4186 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1046 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रशासन की मुस्तैदी और सख्ती के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली, जिससे परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह संतोषजनक रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!