Breaking News

विश्व मलेरिया दिवस पर गांव-गांव जागरूकता, टीम ने घर-घर पहुंचकर किया अलर्ट

Spread the love

: समरेर और जगत ब्लॉक में अभियान तेज, बच्चों को बताए बचाव के उपाय; संदिग्ध मरीजों की कराई जांच
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मलेरिया से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लॉक समरेर के ग्राम सुखोरा में मलेरिया निरीक्षक अमित कुमार तिवारी और उदित यादव ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों की सीएचओ के माध्यम से मलेरिया जांच भी कराई गई, जिससे समय रहते बीमारी की पहचान हो सके।
वहीं ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह, जीशान अंसारी, सनी कुमार एवं पीएसआई इंडिया संस्था के पर्मवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, रात में मच्छरदानी का उपयोग करने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, लेकिन समय पर सावधानी और जागरूकता से इससे बचाव संभव है। अभियान के दौरान ग्रामीणों और बच्चों को स्वच्छता अपनाने और मच्छरों से बचाव के उपायों को जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी क्षेत्र में विकास की गति: बागरपुर-सागरपुर मार्ग के लिए 78.98 लाख की धनराशि स्वीकृत

Spread the loveबिल्सी। बदायूँ जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत …

error: Content is protected !!