Breaking News

गर्मी में राहत: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Spread the love

उपशीर्षक: 26 अप्रैल को चलेगी अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

संवाददाता: गोविंद देवल

गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष सुविधा प्रदान करते हुए 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह एकल यात्रा अनारक्षित विशेष ट्रेन 26 अप्रैल 2026 को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी।
यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रात 00:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी और कासगंज होते हुए दूसरे दिन बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती और खलीलाबाद से गुजरते हुए शाम 18:15 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!