Breaking News

सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Spread the love

: कादरचौक मार्ग पर सुबह मिली लाश, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं जनपद के कादरचौक क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे कादरचौक से बदायूं मार्ग पर लगभग तीन किलोमीटर आगे सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। महिला के पैरों में बिछिया, चप्पल, मांग में सिंदूर, बालों में बैंगनी रंग का क्लेचर तथा नाक में पीली धातु की बाली पाई गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!