Breaking News

उर्स में सजी अदबी महफिल, मशहूर शायरों ने बांधा समां

Spread the love

: हजरत भोले शाह उर्फ दादा मियां के 34वें उर्स में मुशायरे की धूम, देशभक्ति और एकता के संदेश से गूंजा मंच

संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूं)

बिसौली कस्बे में मदनलाल इंटर कॉलेज के सामने आयोजित हजरत भोले शाह उर्फ दादा मियां के 34वें उर्स में इन दिनों रौनक अपने चरम पर है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स के अवसर पर सांस्कृतिक और अदबी कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है, जिसमें कव्वाली मुकाबलों के साथ-साथ मुशायरे का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इसी क्रम में शुक्रवार की रात उर्स के मौके पर भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के मशहूर शायरों ने अपनी शायरी और कलामों से महफिल को रोशन कर दिया। उस्ताद शायर इन्तेखाब संभली की सदारत और बुरहान संभली की निजामत में हुए इस मुशायरे में ज़ीनत मुरादाबादी, आतिश शाहाबादी, सुरेन्द्र नाज़ बदायूं, अंजलि श्रीवास्तव, शमशाद अली नगरी, आकिल जैतपुरी, कासिम खैरवी सहित कई नामचीन शायरों ने हिस्सा लिया।
शायरों ने हजरत भोले शाह उर्फ दादा मियां की शान में कलाम पेश करते हुए देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश भी दिए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने जमकर सराहना की। देर रात तक चले इस मुशायरे में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सभी कवि और शायरों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं उर्स मेला कमेटी द्वारा अबरार अहमद और इन्तेखाब संभली को पगड़ी पहनाकर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। मुशायरा कन्वीनर वरिष्ठ शायर फ़रीद इदरीसी को भी कमेटी सदर यासीन बेग एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हाजी एम. सगीर, सैय्यद मुस्तफा अली, डॉ. अमीरुद्दीन, अमीर आलम बेग, आलम माजिद अली, दत्त शर्मा, मुज़्तर, अभीक्ष पाठक ‘आहत’ सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में कन्वीनर फ़रीद इदरीसी ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!