Breaking News

सीसीटीवी की मदद से खुली चोरी की वारदात, इस्लामनगर पुलिस ने आरोपी दबोचा

Spread the love

टैम्पू में सफर के दौरान महिला के थैले से उड़े थे नकदी व जेवर; पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

संवाददाता: , बदायूं
थाना इस्लामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने जैसे पीली धातु के जेवर भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी नीलम पत्नी दीपक सिंह इस्लामनगर से टैम्पू में बैठकर बदायूं जा रही थीं। इसी दौरान उनके थैले से करीब 3 हजार रुपये नकद और जेवर चोरी हो गए थे। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर थाना इस्लामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इस्लामनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 26 अप्रैल को अल्लहैपुर तिराहा, इस्लामनगर से आरोपी राजूद्दीन पुत्र रमजानी निवासी ग्राम सोरहा थाना उघैती को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चैन, एक पेंडल, एक जोड़ी झाले और दो अंगूठी (पीली धातु) बरामद की गईं।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार व कांस्टेबल काले सिंह की भूमिका सराहनीय रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!