Breaking News

ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: निजामुद्दीनपुर शाह इंटर कॉलेज के टॉप-10 में बेटियों का दबदबा

Spread the love

सीमित संसाधनों के बावजूद हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा रही अव्वल

संवाददाता: आई एम खान, बिसौली

बिसौली क्षेत्र के पीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज, निजामुद्दीनपुर शाह के हाईस्कूल परिणामों में इस बार ग्रामीण प्रतिभा ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। टॉप-10 मेधावी सूची में दस विद्यार्थियों ने जगह बनाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रा आकांक्षा ने 89.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजा (82.83%), प्रशांत (82.50%), देवेश तोमर (81.83%), परमानंद (81.66%), पिंकी (81.16%), शीलू (81.00%), सोनाक्षी सक्सेना (80.66%), पूजा (80.65%), प्रशांत (80.65%) और रचना (80.33%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में स्थान बनाया।
विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार सक्सेना ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य जानकी सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।
विद्यालय में सफलता की इस उपलब्धि पर उत्साह का माहौल है और शिक्षकों ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!