दो पालियों में 80% से अधिक रही उपस्थिति, 15 केंद्रों पर प्रशासन रहा अलर्ट
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस रविवार को जनपद बदायूं के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में पंजीकृत 5232 अभ्यर्थियों में से 4257 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 975 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में कुल उपस्थिति प्रतिशत 81.36% दर्ज किया गया।
वहीं द्वितीय पाली में भी 5232 अभ्यर्थियों में से 4232 ने परीक्षा दी, जबकि 1000 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 80.89% रहा।
जिले के सभी 15 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केंद्रों पर अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी रही, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।
Budaun Amarprabhat