Breaking News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 25 उपनिरीक्षकों व निरीक्षकों के तबादले, कई थानों में बदली कमान

Spread the love

अपराध शाखा, सोशल मीडिया सेल और विभिन्न थानों में नए प्रभारी तैनात; प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से लागू किए आदेश

संवाददाता:

बदायूं। जनपद पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 25 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए तैनाती स्थल पर भेजा गया है। यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर को अपराध शाखा से प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है, जबकि राम सेवक को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। सहसवर सिंह को थाना बिसौली से प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है। वहीं चमन गिरी को पुलिस लाइन से थाना बिसौली में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षकों में सुजीत कुमार सिंह को चौकी सरकारगंज (कोतवाली) से थाना बिनावर भेजा गया है, जबकि दिनेश तिवारी को बिनावर से सरकारगंज चौकी का प्रभार दिया गया है। मनोज कुमार और सुमित कुमार को सोशल मीडिया सेल में तैनाती दी गई है। संजीव यादव को ककराला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा महेश पाल को इस्लामनगर से बिनावर, कपिल कुमार को बिल्सी कस्वा चौकी से सर्विलांस सेल तथा रवेंद्र सिंह राणा को पुलिस लाइन से बिल्सी कस्वा चौकी भेजा गया है। कई अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों—सहसवान, उसहैत, अलापुर, इस्लामनगर व बिनावर—में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सूची के दूसरे भाग में सतेंद्र कुमार, बाबू सिंह, मुकेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है। वहीं सुधीर सिंह को यूपी-112 से इस्लामनगर, भूरे लाल को इस्लामनगर थाने में सीसीटीवी टीम का प्रभारी बनाया गया है। महिला आरक्षी प्रीति सिसोदिया को दातागंज से सोशल मीडिया सेल में भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्य प्रणाली को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!