Breaking News

टूटते रिश्तों को जोड़ने में बदायूं पुलिस की पहल: 2 परिवारों में हुआ समझौता, 24 मामलों पर हुई सुनवाई

Spread the love

पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक, काउंसलिंग से सुलझ रहे घरेलू विवाद

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। पारिवारिक कलह और आपसी मतभेद के चलते बिखरते रिश्तों को संवारने में बदायूं पुलिस का परिवार परामर्श केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परामर्श केंद्र की बैठक में कई परिवारों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया गया।
बैठक में कुल 24 मामलों को रखा गया, जिनमें से 17 मामलों में काउंसलिंग की गई। इस दौरान 2 परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जबकि 4 मामलों को निरस्त कर दिया गया। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित करते हुए दोनों पक्षों की बात सुनी गई और समाधान की दिशा में प्रयास किए गए।
काउंसलिंग टीम में गिरधारी सिंह राठौड़, एस.डी. शर्मा, अशोक खुराना, जितेंद्र महाजन, नाजमा बरकाती और भीमसेन सागर शामिल रहे। साथ ही महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल राखी और महिला कांस्टेबल संध्या सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
परामर्श केंद्र द्वारा समझौता कराने वाले परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस की इस पहल से कई घर टूटने से बच रहे हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!