Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: बिसौली में 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल सर्वे पर जोर

Spread the love

तहसीलदार ने दिए सटीकता और गोपनीयता के निर्देश, 7 मई से शुरू होगा पहला चरण

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
समापन अवसर पर चार्ज अधिकारी तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मकान सूचीकरण और गणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। फील्ड ट्रेनर रामाधार शर्मा, हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, मदन गोपाल, अतुल कुमार वर्मा, ओमवीर, अमित बाबू और मनु मिश्रा ने कार्मिकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को परिवारों से संपर्क, डेटा फीडिंग और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार डिजिटल माध्यम से कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और कार्य में तेजी आएगी।
कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 7 से 21 मई तक स्वगणना के तहत मकान सूचीकरण होगा, जबकि दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!