Breaking News

अब्दुल्लागंज में गूंजेगी भागवत कथा: 4 मई से भव्य आयोजन, संतों का लगेगा दरबार

Spread the love

कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, नैमिषारण्य पीठाधीश्वर स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज सुनाएंगे कथा

संवाददाता: गोविंद देवल

उझानी। क्षेत्र के अब्दुल्लागंज स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में 4 मई से 11 मई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
कथा का वाचन श्री जगन्नाथ धाम नैमिषारण्य, सीतापुर के पीठाधीश्वर पूज्यपाद् श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। आयोजन के मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा होंगे।
मंदिर के महंत कमला कान्त महाराज और राजीव लोचन महाराज ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। 4 मई को सुबह 8 बजे पीतवस्त्र धारण किए मातृशक्तियों और देवकन्याओं द्वारा सुसज्जित भव्य कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी, जिसमें जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कलश यात्रा के उपरांत कथा का शुभारंभ होगा।
आयोजन की तैयारियों में धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ममता शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, आरती शर्मा, अजब सिंह यादव सहित ग्रामीणजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का केंद्र बनने जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने …

error: Content is protected !!